उत्तराखंड
UKPSC Update: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव, आयोग ने दिया ये अपडेट, पढ़ें…
UKPSC Update: उत्तराखंड में पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। बताया जा रहा है कि यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है। आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से जुड़े हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पेपर प्रकाशित होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है।
वहीं आयोग ने पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच बैठा दी है। यह देखा जा रहा है कि किन हालात में कहां लापरवाही हुई, जिससे प्रश्न आयोग कार्यालय से बाहर चले गए। यह भी देखा जा रहा है कि अति गोपन विभाग में मोबाइल की एंट्री कैसे हुई? वहां सीसीटीवी लगे थे या नहीं?

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel