उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन, इन 20 दरोगाओं को किया एक साथ सस्पेंड, देखें लिस्ट…
उत्तराखंड के दारोगा भर्ती घोटाले मामले में आज 20 दरोगाओं को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसके आदेश जारी किए गए है। अब इन दरोगाओं की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में दारोगा भर्ती घोटाला वर्ष 2015-16 में हुआ था। इस भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगा पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि 20 दारोगा रुपये देकर भर्ती हुए थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015-16 में हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे। बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती घोटाले में लिया गया है। हालांकि इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और संदिग्ध दरोगा भी निलंबित हो सकते है। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पूर्व वर्ष 2015-16 में हुई यह भर्ती तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी। उस दौरान भी भर्ती में घपले के आरोप लगे थे, लेकिन सरकार की ओर से जांच न कराने के कारण मामला दब गया था।
यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी। भर्ती में घपले के आरोपों के बाद इस मामले 8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था, जैसे-जैसे विजिलेंस की जांच आगे बढ़ी आरोपियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। गौर हो कि विजिलेंस की कुमाऊं यूनिट पूर्व में इस मामले पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इसी कड़ी में 20 संदिग्ध दरोगाओं को आज सस्पेंड कर दिया गया है।
देखें लिस्ट
Big Breaking: उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन, इन 20 दरोगाओं को किया एक साथ सस्पेंड, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/4B8DsWibl6
— Uttarakhand today (@Uttrakhandtoday) January 16, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel