नैनीताल
Accident: नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अध्यक्ष और उनकी पत्नी सहित छः लोग थे सवार…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में वाहन सवार छः लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हल्द्वानी के बेलबाबा के पास हुआ है। यहां नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में स्वयं दुग्ध संघ के चेयरमैन उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि वह रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे इस दौरान बेल बाबा के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। घायलों को नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे का कारण जानवर के बीच में आना बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

