उत्तराखंड
UKPSC Update: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर भर्ती के लिए आज है आवेदन की लास्ट डेट…
UKPSC Update: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है। यानी आज उम्मीदवारों के पास आवेदन का अंतिम मौका है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2022 से जारी है। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Elegibility), पद (Post), आयु सीमा (Age Limit) और एग्जाम फीस (Exam Fees) से जुड़ी जानकारी पढ़ें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेल बंदी रक्षक के कुल 238 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से 113 पद जनरल कैटेगरी के लिए, 12 पद सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके अलावा 24 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जेल वार्डर के लिए आवदेन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार का विद्यालय शिक्षा परिषद से 12वीं पास होना अनिवार्य है। देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का कार्यकारी ज्ञान हो।
बताया जा रहा है कि जेल वार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्युनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि अधिकतम आयु में नियम के मुताबिक छूट का भी प्रावधान है, बंदी रक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) – 100 अंक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल के बाद किया जाएगा।
नोटः अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिशन जरूर पढ़ें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel