रुद्रप्रयाग
BIG BREAKING: रुद्रप्रयाग में भयानक सड़क हादसा, दो की मौत…
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में कल देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगो ने अस्पताल भिजवाया। कल देर रात एक टाटा सूमो (UKO7TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
वाहन में 3 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक 1. अंकित पुत्र रघु लाल, 26 वर्ष 2. वासुदेव पुत्र शोभाराम, 25 वर्ष घायलः राहुल, पुत्र स्व0 विजय लाल उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

