उत्तराखंड
BREAKING: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय, इस दिन खुलेंगे कपाट, देखें मुहर्त…
बसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल 7 बजकर मिनट पर खुलेंगे । आज नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में सुबह दस बजे से आयोजित धार्मिक समारोह में राजपरिवार सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना के बाद विधि-विधान से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त का अवलोकन किया। जिसके बाद शुभ मुहर्त निकाला गया।
वहीं अब 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से दोनों मंदिरों के कपाट खुलने की तिथि और समय घोषित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
