उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड सरकार ने इन्हें दिया बड़ा तोहफा, अब इस उम्र में होंगे रिटायर, मिलेगी इतनी सैलरी…
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सर्जरी के डॉक्टरों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने स्वासथ्य विभाग में पर्वतीय इलाकों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डाक्टरों का भत्ता भी बढ़ाए जाने का एलान किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून के जिला अस्पताल (कोरोनेशन) में मेडीट्रिना हार्ट यूनिट का शुभारंभ करते हुए डॉक्टरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अस्पतालों में सर्जनों की कमी दूर करने के लिए इसकी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि यूपी की तहर अब प्रदेश में भी सर्जनों की 65 साल तक सेवा ऐच्छिक होगी। डॉक्टरों से विचार विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रांतीय चिकित्सक संघ ने उत्तर प्रदेश सरकार को पीएमएस चिकित्सकों की सेवानिवृत आयु 65 वर्ष करने की सिफारिश की है। सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने के प्रस्ताव को स्वास्थ्य विभाग ने बीते शुक्रवार को शासन को भेजी है। अपर निदेशक के नेतृत्व में गठित सात सदस्यीय कमेटी में सभी स्तर के चिकित्सकों को शामिल किया गया था कमेटी सदस्यों ने शासन की ओर से मांगी गई प्रत्येक टिप्पणी और सुझाव पर बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel