देहरादून
सरकारी नौकरी में महिलाओं के आरक्षण पर सीएम धामी ने कही ये बात, महिलाओं ने किया धन्यवाद…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने राज्य में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। एक विकसित समाज की नींव महिलाओं को सशक्त बनाने से ही रखी जा सकती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है एवं राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा गीता रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नेहा शर्मा, रुचि भट्ट, कमली भट्ट, गीता चमोली, सरला खंडूड़ी, विमला नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel



