उत्तराखंड
Big Breaking: वीपीडीओ भर्ती घोटले में बड़ा अपडेट, हाकम सिंह सहित इन्हें मिली जमानत, लेकिन…
यूकेसीएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है । बताया जा रहा है कि मामले में नकल माफिया हाकम सिंह को वीपीडीओ भर्ती घोटले में एडीजी कोर्ट से जमानत मिल गई है।हाकम सिंह के साथ ही संजीव चौहान को भी जमानत मिली है। हालांकि यूकेएसएससी पेपर लीक मामले व अन्य मामले में हाकम सिंह फिलहाल जेल में ही रहेगा। दोनों पर गैंगस्टर की धारा भी लगी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 2016 में वीडीओ भर्ती मामले में हाकम और संजीव आरोपी हैं। मामले में आज एडीजी अदालत में इन लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन्हें जानत दे दी है। हाकम सिंह और संजीव चौहान को एडीजे कोर्ट से वीपीडीओ परीक्षा में नकल कराने मामले पर जमानत दी गई है। फिलहाल हाकम सिंह और संजीव चौहान को जेल में ही रहना पड़ेगा. क्योंकि दोनों पर 5 से 6 मामले अभी भी पेंडिंग हैं।
गौरतलब है कि एसटीएफ ने पूरे मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन आरोपियों को मामले में जमानत मिल चुकी है। वहीं हाकम सिंह की गिरफ्तार के बाद से लगातार हाकम सिंह के वकीलों द्वारा कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई। जो कई बार नामंजूर हो गई लेकिन आज उसे जमानत मिल गई। लेकिन कोर्ट में अभी कई और मामलों के लंबित होने के चलते हाकम सिंह अभी जेल की सलाखों से बाहर नहीं आ पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel