उत्तराखंड
Chitrashi Rawat: ‘चक दे इंडिया’ की चित्राशी रावत कर रहीं शादी, मेंहदी की रस्मों में दिखा उत्तराखंडी रंग, देखें…
Chitrashi Rawat: उत्तराखंड की बेटी चक दे गर्ल चित्राशी रावत आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। चित्राशी आज अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ सात फेरे लेंगी। शुक्रवार को उनका मेंहदी समारोह हुआ है, जिसमें वह उत्तराखंडी रंग में नजर आई है। उनका पहाड़ी टोपी लगाकर डांस खूब वायरल हो रहा है। उनकी शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हो रही है। जहां कई बड़े फिल्मी सितारें पहुंचे है।
बता दें कि शाहरुख खान की हिट फिल्म चक दे इंडिया में को-स्टार कोमल चौटाला की भूमिका अदा करने वाली चित्राशी रावत वैसे तो देहरादून की रहने वाली है। वह अब छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही हैं। देहरादून की हॉकी प्लेयर चित्राशी रावत को उसके खेल ने ही ‘चक दे इंडिया’ में रोल दिलवाया। कोमल चौटाला के रूप में चित्राशी ने पूरे देश के दिल पर राज किया। चित्राशी को बचपन से ही हॉकी खेलना पसंद था। वह नेशनल लेवल हॉकी खिलाड़ी रही हैं। लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई।
बताया जा रहा है कि फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ उनकी शादी होगी। वैवाहिक रस्में आज बिलासपुर में निभाई जाएंगी। ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरिज के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में काम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चित्राशी की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म चक दे इंडिया की टीम भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर पहुंची हुई है। अभिनेत्री बलवीर कौर, गुंजन लखवानी, रानी विस्फोटा और विद्या नायक चित्राशी की शादी में शामिल होने पहुंची है। मेंहदी समारोह में सभी ने खूब मस्ती की। अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान पहाड़ी टोपी पहनकर जमकर थिरकीं। मेहंदी और फिर रिंग सेरेमनी के साथ कॉकटेल पार्टी का दौर चला, जिसमें संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह जमकर थिरकती नजर आईं। उनके साथ चित्राशी और चक दे इंडिया के स्टार्स भी खूब मस्ती करते दिखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel