नैनीताल
Uttarakhand News: जल जीवन मिशन के कार्यों में अब यहां मिली कई कमिया, DM ने लगाई फटकार, दिए ये निर्देश…
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में जमकर धांधली का खेल चल रहा है। उत्तराखंड के कोटद्वार में इस योजना में धांधली की खबरों के बीच अब नैनीताल से भी ऐसी ही खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां डीएम के निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में अनियमितता पाई गई है। जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही भली प्रकार कार्य करने के निर्देश भी दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को भीमताल ब्लॉक के अलचौना ग्राम में स्थलीय निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत होने वाले कार्यों का 9 किलोमीटर पैदल चलकर जायजा लिया। यहां योजना के तहत बिछाई गई पाईप लाइनों का कार्य मानकों के अनुसार नही था। जिसपर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभिंयता के स्पष्टीकरण के साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश मौके पर दिये।
उन्होंने कहा जहां-जहा कमिया पांई गई हैं एक सप्ताह के भीतर कार्य दोबारा करने के भी निर्देश मौके पर दिये, साथ ही जिन स्थानों पर वाटर रिजर्ववेयर प्रारम्भ नही करने पर कडी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि वाटर रिजर्ववेयर कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जनपद नैनीताल मे गतिमान समस्त जलजीवन मिशन की योजनाओं को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में समितियां गठित करते हुये भौतिक सत्यापन कराया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel