उत्तराखंड
Kedarnath Yatra: बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे कपाट…
उत्तराखंड के चार धामों में एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। मंदिर व पंचकेदार गद्दीस्थल को आठ क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया है। आज सुबह नौ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचांग गणना की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
बताया जा रहा है कि मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी। 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को डोली का रात्रि विश्राम फाटा और 23 अप्रैल को गौरीकुंड में होगा। 24 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को प्रात: विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे व द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित कर दी गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel