रुद्रप्रयाग
चारधाम यात्रा: इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट…
केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल,2023 को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे। पहले दिन 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल (शुक्रवार) को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम हेतु प्रस्थान करेगी तथा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी।
23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से रात्रि विश्राम हेतु केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल, 2023 को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे ।
शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों,स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी।
कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट-
गंगोत्री धाम के कपाट – 22 अप्रैल 2023
यमुनोत्री धाम के कपाट – 22 अप्रैल 2023
केदारनाथ धाम के कपाट – 25 अप्रैल 2023
बदरीनाथ धाम के के कपाट – 27 अप्रैल 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


