उत्तराखंड
Uttarakhand D.El.Ed. 2023: शिक्षक बनन के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी…
Uttarakhand DElEd 2023 : उत्तराखंड में द्विवर्षीय डीएलएड (Diploma in Elementary Education D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। जो उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम (Uttarakhand D.El.Ed 2023 Entrance Exam) में पास हो जाएंगे, उन्हें दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन उत्तराखंड (D.El.Ed. Uttarakhand) में एडमिशन दिया जाएगा। इस कोर्स के लिए उम्मीदवार एक मार्च से 28 मार्च तक ukdeled.com पर आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर डीएलएड (D.El.Ed.)की परीक्षा आयोजित कराता है। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को राज्य में स्थित डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों) में दो साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद डायट में प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों को फिर सरकार विज्ञप्ति निकालकर नियुक्ति देती है।
परिषद ने विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च रात 12 बजे तक है। अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर व एक ईमेल आईडी पर एक ही आवेदन स्वीकार होगा। आनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को स्नातक पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
उत्तराखंड डीएलएड 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को600/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एससी / एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
पीडब्ल्यूबीडी केटेगरी के उम्मीदवारों को 150/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel