उत्तराखंड
Good News: धामी सरकार ने अब इन कर्मियों को दिया होली का तोहफा, अब इतनी आएगी सैलरी…
धामी सरकार ने होली से पहले होमगार्ड के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम के हजारों कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि तकरीबन पौने छह हजार कार्मिकों के वेतन व मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारियों का बीमा कराया जाएगा। इतना ही नहीं महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में परिवहन निगम बोर्ड बैठक हुई है। बैठक में बताया गया कि पर्वतीय मार्गों के लिए डीजलयुक्त 60 बसों को पहले ही खरीदने की अनुमति दी गई थी। बताया जा रहा है कि करीब पौने तीन हजार नियमित कार्मिकों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि, जबकि करीब तीन हजार विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मियों के मासिक मानदेय में दस प्रतिशत वृद्धि की गई। बैठक में राजकीय कर्मचारियों के समान परिवहन निगम में भी महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।
इतना ही नहीं पर्वतीय मार्गों के लिए बीएस-6 श्रेणी की 100 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया गया। समस्त कार्मिकों का डाक विभाग के माध्यम से दुर्घटना बीमा कराने का भी निर्णय हुआ। दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण दिव्यांग और स्थायी रूप से आंशिक दिव्यांग होने की दशा में कर्मचारियों या उनके आश्रितों को बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel