उत्तराखंड
Good News: दिल्ली के साथ अब लखनऊ से उत्तराखंड का सफर होगा आसान, बनेगा ये बाइपास, जानें…
उत्तराखंड से अब जहां दिल्ली की दूरी कम हो रही है। कॉरिडोर का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं इस बीच एक और अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही लखनऊ से उत्तराखंड का सफर भी आसान होने वाला है। शासन ने खटीमा बाईपास बनाने को हरी झंडी दिखा दी है। माना जा रहा है कि अप्रैल से बाइपास बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार की ओर से सन 2019 में खटिमा बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई थी। बाईपास का तकरीबन सब निर्माण कार्य तो पूरा हो गया था। लेकिन लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज को लेकर रेलवे वन विभाग के बीच एनओसी को लेकर अड़चन लगी हुई थी। जिस वजह से ओवरब्रिज का काम ठन्डे बस्ते में पड़ा था। इस अडचन के हटने के बाद अब ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक इसके निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद हैं। ऐसे में अप्रैल से इस बाईपास पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि अब तक लखनऊ की ओर से खटीमा टनकपुर व उत्तराखंड के अन्य जिलों का सफर करने वाले वाहनों को शहर के अंदर से होकर ही गुजरना पड़ता है। स्थानीय ट्रैफिक के चलते अधिकांश इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वाहनों को शहर पार करने में ही तकरीबन एक घंटे का औसतन समय लग जाता है। लेकिन बाईपास के शुरू होने के बाद मुसाफिरों को जाम के झंझट से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। साथ ही वाहनों को शहर बाईपास करने में औसतन 15 मिनट का ही समय लगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
