चंपावत
Uttarakhand Accident: हंसी-खुशी जा रहे यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, दो गंभीर…

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चंपावत जिले में बड़ा हादसा हो गया है। अमोड़ी क्षेत्र में दुधौरी के पास अमोड़ी से खटोली की ओर जा रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो गंभीर घायल हो गए है। वहीं, इस दुर्घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा चंपावत जिले के अमोड़ी क्षेत्र में हुआ है। यहां अचानक नियंत्रण बिगड़ने से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ है। कार में 5 लोग सवार थे। जो अमोड़ी से खटोली की तरफ जा रहे थे, इस दौरान कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस व राजस्व की टीम (तहसीलदार चंपावत ज्योति धपवाल) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा एम्बुलेंस मौके को रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान राजू सिंह निवासी खटोली, शंकर सिंह, निवासी डोला कांडा और जगत सिंह, निवासी लड़ाबोरा के रूप में हुई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को सरकार द्वारा हर संभव उपचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा की सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। मृतकों का पीएम अमोड़ी में ही किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


