उत्तराखंड
गर्व के पलः विदेश में उत्तराखंड की बेटी का कमाल, 6 विश्व मैराथन को पूरा कर रचा इतिहास…
उत्तराखंड की बेटियां हर मुकाम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। देश से लेकर दुनिया तक में उत्तराखंड को पहचान दिला रही है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम है रानीखेत निवासी रीति भंडारी सहाय का। रीति ने 6 विश्व मैराथन को पूरा इतिहास रचा है। भारत में इस खिताब को हासिल करने वाली 6 महिलाएं हैं लेकिन रीति उत्तराखंड की पहली महिला हैं जिन्होंने ये कारनामा किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनकी इस कामयाबी पर उन्हें सिक्स स्टार मेडल से सम्मानित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रानीखेत निवासी रीति भंडारी ने बोस्टन, बर्लिन, न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन और टोक्यों में मैराथन रेस को पूरा किया। रीति के पिता मोहन भंडारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल है। उन्होंने साल 2018 में मैराथन में दौड़ना शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने सिंतबर 2018 में बर्लिन मैराथन में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने 2019 अप्रैल बोस्टन और नवंबर में न्यूयॉर्क मैराथन में हिस्सा लिया। जबकि अक्टूबर 2022 में उन्होंने लंदन मैराथन में हिस्सा लिया। शिकागो में पांचवें मैराथन और टोक्यो में मैराथन में भाग लकेर उन्होंन इस संख्या को 6 कर दिया।
रीति का लक्ष्य अब साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली Comrades मैराथन है, जिसे दुनिया की सबसे लंबी मैराथन कहा जाता है। बताया जा रहा है कि उन्होंने साल 2010 में कसरत के लिए दौड़ना शुरू किया था और कठोर परिश्रम के बाद उन्होंने ये मुकाम हासिल किया । वहीं उनकी इस कामयाबी पर परिवार और राज्य गौरवान्वित हुए है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel