देश
Good News: अब बड़े अस्पताल भी खोल सकेंगे मेडिकल कॉलेज, सरकार ने दी बड़ी राहत…
देश में अब बड़े अस्पतालों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि अब बड़े अस्पताल भी अपने मेडिकल कॉलेज खोल सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने देश के बड़े अस्पतालों से कुछ नियमों में छूट देने का वादा किया है। जिससे मेडिकल की लाइन में जाने वाले छात्र-छात्राओं को राहत मिल गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश के कई बड़े अस्पतालों के साथ सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक की, जिसमें देशभर के करीब 62 बड़े अस्पतालों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर चर्चा हुई। जसलोक, ब्रीच कैंडी, कोकिला बेन, सत्य साई हॉस्पिटल्स और अपोलो जैसे अस्पताल स्वास्थ्य मंत्रालय की इस बैठक में शामिल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बड़े अस्पतालों से गुजारिश की थी कि वे मेडिकल एजुकेशन में आएं. इसको लेकर केंद्र सरकार बड़े अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन और लंबे पेपर वर्क जैसे कई नियमों में ढील देने की तैयारी कर ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel


