उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: यहां बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि, 20 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक मौसम करवट बदल चुका है। दोपहर बाद अचानक घिरे बादलों ने ठंड का फिर एहसास हो गया। दून से लेकर पहाड़ तक बारिश ने एक बार फिर स्वेटर बाहर निकलवा दिए है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को नैनीताल में भी तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि हुई तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है।दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई। तो वहीं दून सहित कई जिलों में बारिश हुई है। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
रिपोर्टस की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को ओलावृष्टि आकाशी बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अट्ठारह, 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की साथिया आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel