उत्तराखंड
उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकती है ये नई नियमावली, कैदियों को मिलेगी ये सुविधा…
उत्तराखंड में जेल के वर्षों पुराने कानून के स्थान पर नया मॉडल जेल मैन्युअल (नियमावली) लागू होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही नई जेल नियमावली को लागू किया जाएगा। इसके लिए अगली कैबिनेट बैठक में ये प्रस्ताव लाया जा सकता है। कैबिनेट से पास होने पर जेल की काया बदली हुई नजर आएगी। जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य व रहने की सुविधाओं और रोजगार को देखते हुए नई नियमावली बनाई गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश भर की जेलों में कैदियों की समस्याओं को देखते हुए वर्ष 2016 में माडल जेल मैन्युअल बनाया गया था। केंद्र के मैन्युअल में कैदियों की सुविधाओं पर विशेष फोकस है। यह भी बताया गया है कि एक बैरक में अधिकतम कितने कैदी रहेंगे और इन्हेंं क्या सुविधा दी जाएगी। इसमें कैदियों की पढ़ाई के साथ ही स्वरोजगारपरक शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। इसके बाद सभी राज्यों से इसी को आधार बनाते हुए अपने स्तर पर मैन्युअल बनाने को कहा गया। उत्तराखंड में भी इसकी तैयारी शुरू की गई थी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में जेलों के लिए नई नियमावली का इंतजार काफी लंबा हो चला है। हालांकि विशेष सचिव गृह ने ये बात कही है कि अगली कैबिनेट में ये प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी एक नई जेल करीब-करीब तैयार हो चुकी है और संभावना है कि अगले 6 महीने के भीतर इसमें भी कैदियों को रखने की स्थिति बना दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel