उत्तराखंड
UKPSC Update: आयोग ने जारी किया इस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, ये आदेश हुआ जारी…
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए दूसरी सूची जारी की है। इसमें 118 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनका अभिलेख सत्यापन 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर नई सूची देख सकते है।
जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी/आरक्षी पी.ए.सी./आईआर.बी.(पुरूष)/ फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला) परीक्षा- 2021 के अन्तर्गत दिनांक 09 फरवरी, 2023 को अभिलेख सत्यापन सूची निर्गत की गई थी, जिसके क्रम में अभ्यर्थियो के अभिलेखों के परीक्षण में क्षैतिज आरक्षण के अन्तर्गत होमागार्ड उपश्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों से दावे की पुष्टि न होने पर आयोग द्वारा प्रवीणता सूची में शेष रहे समस्त होमगार्ड उपश्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अभिलेख सत्यापन सूची -2 निर्गत की गयी है, जिसे अभ्यर्थियों की सूचना हेतु आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। इस सूची के अभ्यर्थियों से पदों हेतु ऑन-लाईन वरीयता प्राप्त करते हुए दिनांक 10 अप्रैल 2023 को अभिलेख सत्यापन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के कार्यालय में किया जायेगा। इस संबंध में आयोग की वेबसाईट पर आवेदन पत्र इत्यादि उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें अभ्यर्थी को पूर्ण रूप से भरकर तथा ऑन-लाईन आवेदन पत्रों में किये गये दावों से संबंधित मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि को प्रातः 9:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
