उत्तराखंड
दें बधाईः गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की टॉपर प्रियंका व्यास गोल्ड मेडल से सम्मानित…
उत्तराखंड की गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की प्रियंका व्यास को गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एमएससी मनोविज्ञान में टॉप किया था। उन्हें विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह विशेष अतिथि के रूप शामिल हुए। उनकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है।
बता दें कि प्रियंका को गुरुकुल काडी ( समविश्वविद्यालय ) की एम . एस . सी . मनोविज्ञान ) परीक्षा वर्ष २०१८ में सर्वाधिक सी.जी.पी.ए. प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र एवं . ब्रह्मदत्त स्मृति की स्मृति में प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। वह विवि से वर्तमान में पीएचडी कर रही है। साथ ही उन्होंने कई जगह काउंसलर के पद पर जॉब भी की है।
ऋषिकेश निवासी प्रियंका व्यास बताती है की उनकी 12वीं तक की शिक्षा रायवाला आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से ग्रेजुएशन किया है। जिसके बाद उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय से 2018 में मास्टर किया था। जिसमें उन्होंने टॉप किया।वह आगे अपनी पढ़ाई और कॉउंसलिंग के जरीए आम जन की सेवा करना चाहती है। वह एक एनजीओ चलाना चाहती है। जिसमें वह मानसिक रोगियों का इलाज कर सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel