देहरादून
दुःखद: देहरादून में यहां क्रिकेट खेलते वक्त बेहोश हुए छात्र की उपचार के दौरान मौत…
देहरादून। एन मैरी स्कूल के 12वीं के छात्र की क्रिकेट खेलने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। क्रिकेट मैदान पर तबीयत बिगड़ने से बेहोश हुए छात्र को स्कूल प्रबंधन ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उपचार के दौरान छठे दिन छात्र की मौत हो गई।
दरअसल, एन मैरी स्कूल बल्लीवाला चौक की ओर से झाझरा में इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। वसंत विहार थाना पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार 14 अप्रैल को क्रिकेट मैच के दौरान 12वीं कक्षा का छात्र अयान राजपूत हीटस्ट्रोक के कारण बेहोश होकर मैदान पर गिर गया।
उपचार के दौरान छात्र की मौत
स्कूल प्रबंधन ने अयाम को मैदान के समीप सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया व उसके स्वजनों को सूचना दी। स्वजनों ने छात्र को पटेलनगर स्थित इंद्रेश अस्पताल में शिफ्ट करा दिया। यहां स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने पर तीसरे दिन छात्र को मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम छात्र की मौत हो गई।
बिलकुल स्वस्थ था अयान
गुरुवार को शोक के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने अवकाश घोषित कर दिया। शिमला बाइपास स्थित प्रकाश लोक कालोनी निवासी छात्र के स्वजनों ने स्कूल प्रबंधन व कोच के प्रति नाराजगी व्यक्त की। छात्र के पिता एएन राजपूत ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था। वहीं, छात्र की बहन ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी अभ्यास के छात्रों को सीधे मैच खिलाए। तपती धूप में एक ही दिन में दो-दो मैच खिलाए। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान प्रत्येक ओवर डालने के बाद अयान पानी पीकर मैदान पर आराम कर रहा था।
पुलिस अपने स्तर से कर रही मामले की जांच
छात्र के स्वजनों ने स्कूल प्रबंधन व खेल कोच से नाराजगी जताई है। स्वजनों का कहना है कि जब छात्र की तबीयत बीच मैच में बिगड़ने लगी थी तो उसे आराम कराकर समय रहते उपचार कराना चाहिए था। हालांकि, स्वजनों ने इस मामले में अभी पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

