उत्तराखंड
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा जा रहे तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से गई जान…
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। बीते रोज अक्षय तृतीय के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं चारधाम यात्रा के पहले ही दिन दुखभरी खबर सामने आई। चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। गुजरात से यमुनोत्री धाम को तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्री की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले। भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए।
आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे, जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
