देहरादून
Uttarakhand News: शांत हो गयी जनांदोलनों की मुखर आवाज, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि…
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन हो गया है। उनके निधन ने प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बताया जा रहा है कि 84 साल की उम्र में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का कल निधन हो गया। जन आंदोलनों की एक मुखर आवाज शांत हो गयी। सभी राज्य आंदोलनकारी उन्हें प्यार से ताई कहते थे। वह ताउम्र उत्तराखंड के लिए जूझती रही, संघर्ष करती रही, लड़ती रही। पहाड़ के प्रति उनके समर्पण, जुझारूपन, जीवटता और त्याग को आज हर कोई नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री ने बलूनी को श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
दून पुस्तकालय में गंगा : उद्गम से समुद्र तक विषय पर विद्या भूषण रावत का व्याख्यान
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने अल्मोड़ा नगर का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिन के भीतर दून अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं
लखवाड़ व्यासी, त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को अब तीन गुना मुआवजा; जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन का अनुमोदन; शासनादेश जारी
