उत्तराखंड
दें बधाईः उत्तराखंड की बेटी कड़े संघर्ष से बनी लखनऊ की मेयर, गांव में खुशी की लहर, जानें इनके बारे में…
उत्तराखंड की बेटी राजनीति में भी आगे बढ़ रही है। यूपी निकाय चुनाव के रिजल्ट से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। बताया जा रहा है की प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर की बेटी सुषमा खर्कवाल यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर बन गई है। उनका ये असर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। कड़ी मेहनत और संघर्ष से वह इस मुकाम पर पहुंची है। उनकी इस उपलब्धि से उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार सुषमा खर्कवाल का परिवार कई साल पहले यमकेश्वर से भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। सुषमा के पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है उनके एक भाई भी है। निकाय चुनाव की शुरुआती दौर से लेकर जीत तक उनके भाई विनोद भट्ट भी लखनऊ में ही हैं।
लखनऊ मेयर के पद पर जीतने वाली सुषमा खर्कवाल का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने भाजपा के अंदर विभिन्न पदों पर काम किया है। वेा पिछले 35 सालों से भाजपा से जुड़ी हुईं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रैलियों में उनका स्कूटर नियमित रूप से देखा जाता था।
खर्कवाल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने दो बच्चों को अकेले पालने के बावजूद, खर्कवाल ने राजनीति नहीं छोड़ी। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा बीजेपी से जुड़ी खर्कवाल ने पार्टी की ओर से दी गई हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। जिसका उन्हें ये उपहार मिला है। खर्कवाल के निर्वाचित होने उत्तराखंड के कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है।
बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 17 निकायों पर कब्जा जमाया है। तो वहीं इस चुनाव में भाजपा नेत्री लखनऊ सुषमा खर्कवाल ने सभी दलों के नेताओं को धूल चटाते हुए अपनी जीत तय कर ली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा को 52,699 मतों के अंतर से हराया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel