पिथौरागढ़
धारचूला के गर्बाधार में भयंकर लैंडस्लाइड, सड़क समेत उतर गया पूरा पहाड़, देखें वीडियो…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में लैंडस्लाइड हो गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला- आदि कैलाश मोटर मार्ग पर पहाड़ दरक गया है। 4 दिनों से ये रास्ता बंद था। खुलने के 30 मिनट में फिर भूस्खलन हो गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई है। इस भूस्खलन का एक भयानक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के गर्बाधार में पहाड़ दरक गया। इस भूस्खलन के कारण गर्बाधार में आदि कैलाश यात्रा दल फंस गया। इस वजह से भारत का चीन सीमा से संपर्क भी टूट गया है। इस दौरान लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया। जिससे अब एक बार फिर ग्रामीणो की परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पूरा का पूरा पहाड़ पर सड़क पर आ गया।
गौरतलब है कि इससे पहले धारचूला-लिपुलेख सड़क बृहस्पतिवार रात से बंद हो गई थी। बताया जाता है कि गर्बाधार में 30 से 40 मीटर क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। यहां भारी मलबा और बोल्डर गिरे जिससे व्यास घाटी के सात गांवों के ग्रामीणों को प्रवास पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
धारचूला के गर्बाधार में भयंकर लैंडस्लाइड, सड़क समेत उतर गया पूरा पहाड़, देखें वीडियो…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
