रुद्रप्रयाग
Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में यहां स्थापित किया जाएगा 60 क्विंटल का भव्य “ऊँ”, दिखेगा अद्भुत नजारा…
Uttarakhand News: बाबा केदार के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में अब जल्द ही भक्तों को 60 क्विंटल का कास्य का ‘ऊँ’ का निशान दिखाई देगा। ये निशान केदारनाथ मंदिर के पास चबूतरे पर लगाया जाएगा। जिसका सफल ट्रायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ऊँ का यह निशान भक्तों को आकर्षित करेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ पुर्ननिर्माण के तहत जो कि मंदिर परिसर को और सुंदर और भव्य बनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊँ की आकृति स्थापित की जाएगी। इसका जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 60 क्विंटल भारी यह निशान टैक्टर के माध्मय से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। यहा काफी आकर्षक है। इस निशान को जिस ताबा व पीतल मिलाकर बनाया गया है, वह जर्मनी से मंगवाया गया है। इसको एक दर्जन से अधिक टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है। यह केदारनाथ मंदिर से 200 मीटर दूरी पर चबूतरे में लगभग दो से तीन सप्ताह में यह निशान लगा दिया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि बाबा केदार की पूजा-अर्चना व भोग से पहले ईशानेश्वर महादेव की अराधना कर भोग लगाने की परम्परा है। आपदा के बाद से भगवान की मूर्तियों की खुले आसमान के नीचे ही पूजा अर्चना हो रही है। केदारनाथ आपदा के नौ वर्ष बाद भगवान के शिव आराध्य गुरू ईशानेश्वर को अपना आशियाना मिल सकेगा, अंतिम दौर का कार्य चल रहा है। इसी महीने कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel


