उत्तराखंड
गढ़वाल विवि से संबद्ध DAV सहित कई कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें जल्द आवेदन…
उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि विवि के संगठक और संबद्ध 115 कॉलजों में गुरुवार यानी 18 मई से सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। जो युवा इन कॉलेजों में पढ़ रहे है वह इसके लिए 6 जून तक आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विवि द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी व एमकॉम सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, छठवां, आठवां व दसवें) परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून, 2023 निर्धारित की गई है। छात्र- छात्राएं विवि की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
दून के चार प्रमुख कॉलेज में करीब 28 हजार छात्र- छात्राएं स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व श्रीगुरु राम राय पीजी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं सम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन पत्र के लिए पत्र होंगे।जो छात्र निर्धारित तिथि 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पाए, वह एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ सात से 11 जून,2023 तक भर सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel