पौड़ी गढ़वाल
UPSC Pre Exam: युवाओं के लिए यूपीएससी प्री-परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़ें जरूरी नियम…
यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को श्रीनगर के दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियां तेज हो गई है। एग्जाम के लिए पौड़ी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में श्रीनगर एचएनबी बिड़ला परिसर श्रीनगर सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें उन्होंने परीक्षा नियमों सहित अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एचएनबी बिड़ला परिसर सभागार में यूपीएससी प्री एग्जाम 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि श्रीनगर में 463 अभ्यर्थियों के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। श्रीनगर बिड़ला परिसर व गुरु राम राय पब्लिक स्कूल शामिल हैं। पेपर को पुलिस बल के साथ सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है वह गंभीरता से पालन करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा गेट पर लाउडस्पीकर रखें। उसके माध्यम से परीक्षार्थियों को समय की जानकारी दी जाए। अभ्यर्थी का मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र के बाहर ही जमा करवाएं जाए। समस्त केंद्रों में परीक्षार्थियों के रोल नंबर उनके टेबल तथा गेट के बाहर चस्पा किया जाए। जिससे परीक्षार्थियों को अपने कक्ष की जानकारी मिल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


