टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में फिर हुआ बड़ा हादसा, खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत…
टिहरी गढ़वाल में लगातार दूसरे दिन भी बड़ा हादसा हो गया है। हादसे की खबर
गजा तहसील से आ रही है। यहां गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर 1 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई ।
गजा-खाड़ी मार्ग पर एक वेगनार कार 400 से 500 मीटर नीचे जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से रेस्क्यू किया। कड़ी मश्क्कत के बाद शवो को बाहर निकाला गया है।
मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह उर्फ पृथा(52) पुत्र मोर सिंह, निवासी-भलियालपानी, गजा, टिहरी गढ़वाल और भरोसी देवी(40) पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी टिहरी में कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


