देश
LPG Gas Rate: महीने के पहले दिन मंहगाई से मिली राहत, गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, देखें नए रेट…
आमजन के लिए राहत भरी खबर है। आज महीने के पहले दिन यानि 1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के दाम में राहत दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी हुई है। नई दरों को 1 जून से लागू कर दिया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए अब 1773 रुपये देने होंगे। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में राहत देने के अलावा तेल कंपनियों की तरफ से जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) के दाम में भी कटौती की गई है। कीमत में करीब 6,600 रुपये की कमी आई है। इसका असर आने वाले समय में हवाई यात्रा पर पड़ सकता है।
वहीं बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। इसके लिए राजधानी दिल्ली में पहले की ही तरह 1103 रुपये चुकाने होंगे। गौरतलब है कि पहले यह सिलेंडर 1856.50 रुपये का था। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर पहले के दाम पर ही मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

