उत्तराखंड
Uttarakhand News: 16 मन्दिरों की बदलेगी काया, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, CM धामी ने दिए ये निर्देश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिरों के आस-पास श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे आदि की भी बेहतर व्यवस्थाएं करनी होंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मंदिर माला मिशन के तहत किए जा रहे कार्य 20 से 25 सालों में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए किये जाएं। उन्होंने लो.नि.वि के अधिकारियों को मानसखण्ड कोरिडोर के लिए सड़कों के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel