उत्तराखंड
उत्तराखंड : गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा
अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर बसोली में शनिवार दोपहर बाद एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना में घर में रखा तमाम सामान, नकदी, जेवरात, बिस्तर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बसोली में बालम सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय देव सिंह नेगी शनिवार दोपहर अपने घर में खाना बना रहे थे। इस बीच वह बाहर बर्तन धोने के लिए गए उस दौरान घर के अंदर कोई नहीं था, तभी घर के अंदर गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई।
आग का रूप इतना विकराल था कि देखते ही देखते यह आग घर में फैल गई। बक्से के अंदर रखे कपड़े, टीबी ,ज्वेलरी और 60 हजार रुपए से अधिक की नकदी भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा बालम के तमाम पेंशन के कागजात तथा अन्य दस्तावेज भी जलकर राख हो गए. घर का बिस्तर, कपड़े आदि भी अग्निकांड में स्वाहा हो गए । इसकी सूचना प्रशासन व गैस प्रबंधक को दे दी गई है और मुआवजे की गुहार लगाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
