टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां 10 दिन के भीतर पांचवें बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताा जा रहा है कि आज यहां एक एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा थत्यूड़ थानाक्षेत्र के भवान बिलौदी पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार चंडीगढ़ से चिन्यालीसौड़ आ रही थी। इस दौरान भवान बिलौदी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग थे सवार थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी थत्यूड़ पहुंचाया। जहां से तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसमें से गम्भीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतिका की पहचान अनीता देवी (50) कंडीसौड थाना छाम टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रोशन जगुड़ी(38), जगडगांव, चिन्यालीसौड़ (चालक ), सुमन थपलियाल(35) ग्राम पोखरी चिन्यालीसौड़, शुभम(25 ) पुत्र प्रकाश चंद, ग्राम मयाली रुद्रप्रयाग, शिक्षा(18) पुत्री वाणी भूषण अवस्थी, ग्राम पुजार गांव उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

