उत्तराखंड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस परीक्षा को पास करने पर मिलेंगे एक लाख रुपये, जानें…
उत्तराखंड के कई युवा सेना में अफसर बनने का सपना देखते है। वीरभूमि के कई युवा देशसेवा कर रहे है। ऐसे में युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना पूरा कराने के लिए सरकार अब मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। शासन द्वारा इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
एनडीए- सीडीएस की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर मिलेगी धनराशि
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश सरकार एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवाएं) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन होने पर अभ्यर्थी को अब एक लाख रुपये देगी। ये धनराशि आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में जाएगी।विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कैबिनेट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
पहली बार कराई जाएगी मुफ्त कोचिंग
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली बार मुफ्त कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि राज्यों से एमओयू किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा।
इन्हें मिलेगा लाभ
वहीं बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। गौरतलब है कि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel