उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, विभिन्न विभागों में अब इन पदों पर ऐसे होगी भर्ती…
उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने विभिन्न विभागों में भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला विभिन्न विभागों में तकनीकी पदों पर भर्ती को लेकर लिया गया है। इन पदों पर अब पीआरडी के जरिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों को नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग कि समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीआरडी एक्ट में संशोधन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में अब जल्द से जल्द नियमावली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए। आर्य ने अधिकारियों को 1 माह के भीतर नियमावली बनाने का काम पूरा करने की कहीं।
मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पीआरडी ऐक्ट में संशोधन से अब राज्य का अपना ऐक्ट बनने जा रहा है। इसके तहत पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए पीआरडी ऐक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। इसके अलावा उनका कहना है कि अब 8 साल तक पीआरडी सेवक नौकरी कर पाएंगे। बता दे अभी तक उन्हें सुरक्षा संबंधी कार्यों में तैनाती दी जाती थी, लेकिन अब उनकी नियुक्ति तकनीकी पदों पर भी हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel