उत्तराखंड
तैरना नहीं आता था, फिर भी डूब रहे दोस्त को बचाने गंगा में कूदे चार युवक, एक की मौत
दिल्ली में आईटीआई के छह छात्र रविवार को ऋषिकेश घूमने आएम त्रिवेणी घाट के समीप नाव घाट में नहाते वक्त एक छात्र डूब गया। चार अन्य छात्र उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े वह भी डूबने लगे। वहां से गुजर रही एसडीआरएफ की राफ्टिंग टीम ने चारों को बचा लिया। लेकिन बचाने के लिए कूदे एक दोस्त की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर दिल्ली से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने के लिए आए। यहां नाव घाट मायाकुंड के समीप इनमें से एक छात्र प्रतीक निवासी कैंट दिल्ली गंगा में नहाने के लिए चला गया। इस बीच वह डूबने लगा। इसे बचाने के लिए उसके दोस्त शिवा, विशाल, अभिषेक, शिवम भी गंगा में कूद पड़े। इनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था।
इस दौरान यहां से एसडीआरएफ की एक टीम ब्रह्मपुरी में डूबे श्रद्धालु की तलाश करने के लिए सर्चिंग कर रही थी। एसडीआरएफ की टीम ने चार युवकों को बचा लिया। लेकिन एक छात्र अभिषेक (20 वर्ष) पुत्र किशनचंद निवासी निलोठी नागलेइ नई दिल्ली गंगा में डूब गया। जिसका पता नहीं चल पाया। गंगा में डूबे छात्रा अभिषेक सहित उसके साथी आइटीआइ जेल रोड हरी नगर नई दिल्ली में फीडर ट्रेड के छात्र थे। इनमें एक छात्र सौरभ किनारे पर बैठा हुआ था। उसने ही त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी घटना की सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी विनोद कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel