उत्तराखंड
उत्तराखंड वन दरोगा की परीक्षा में 47.7 प्रतिशत अभ्यर्थी ही हुए शामिल
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। कुल 51,961 में से 24,790 ने ही परीक्षा दी। आयोग के मुताबिक, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पेपर लीक होने के बाद आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा दोबारा कराई है। इस बार खुद अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जीजीआईसी राजपुर रोड सहित कई केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की व्यवस्थाएं परखीं।
हरिद्वार के एक केंद्र पर अपने भाई की जगह परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई बायोमैट्रिक मिलान में पकड़ा गया है। उसे परीक्षा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी केंद्रों पर पुलिस ने हर अभ्यर्थी को जांच के बाद ही भीतर जाने दिया। अब नौ जुलाई को आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रस्तावित है, जिसकी तैयारी में आयोग जुट गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel