उत्तराखंड
BREAKING: धामी सरकार ने इस अधिकारी को सौंपी इस विभाग की जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें…
उत्तराखंड में धामी सरकार से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी के आदेश पर दो दिन पूर्व डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड को निलम्बित करते हुए उन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। उसके बाद से ये पद खाली पड़ा था।
बताया जा रहा है कि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी देते हुए आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण्ड शासन को अग्रिम आदेशों तक दिया जाता है। इस हेतु अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण्ड शासन को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel