देहरादून
Dehradun News: दून में देखने मिलेगा क्रिकेट का रोमांच, 22 जून से ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, देखें शेड्यूल…
Dehradun News: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। देहरादून में आपको आईपीएल में जलवा बिखेर चुके क्रिकेटर के बीच मैच होते दिखाई देंगे। जी हां दून में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित हो रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग होने जा रही है। 22 जून से Uttarakhand Premier League के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले खेले जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच में प्रदेशभर की छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया जा रहा है कि, आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आकाश मधवाल, राजन कुमार, आदित्य तारे भी यूपीएल में दमखम दिखाएंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे।लीग में प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 26 जून को तीन मैच खेले जाएंगे।
बताया जा रहा है कि सीएयू को मान्यता मिलने के बाद यह पहली प्रोफेशनल लीग है। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीमों का चयन सीएयू की चयनकर्ता समिति ने किया है। टूर्नामेंट में देहरादून दबंग, टिहरी टाइटंस, हरिद्वार हीरोज, नैनीताल निंजा, ऊधमसिंंह नगर टाइगर व पिथौरागढ़ चैंप्स टीमें हिस्सा लेंगी। आने वाले सालों में उत्तराखंड प्रीमियर लीग को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। टीमें बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों की भी नीलामी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

