पिथौरागढ़
Uttarakhand News: दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, दो घायल, जगह-जगह बिखरे शव, CM ने जताया दुख…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पूजा करने जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा । हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है। वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मामले में सीएम धामी ने दुःख व्यक्त किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा ” बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


