उत्तराखंड
मानसून की गुगली से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान, एक साथ कई राज्यों में मारी एंट्री, मचाई तबाही…
नई दिल्ली: रविवार को मुंबई-दिल्ली दोनों जगह मानसून के आगमन के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा। ऐसा कई वर्षों के बाद हुआ है जब दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में मानसून ने एक साथ दस्तक दी। इससे पहले 21 जून 1961 को मानसून दिल्ली-मुंबई में एक साथ आया था।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई और दिल्ली की ओर 25 जून को एक साथ बढ़ा। आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक मानसून की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है। महाराष्ट्र समूचे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून ने एक साथ एंट्री की है। मौसम की इस गुगली से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
मानसून ने मचाई तबाही-
मानसून की पहली बारिश ने ही तबाही मचानी शुरू कर दी है। मुंबई के घाटकोपर में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। NDRF ने लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बचाया। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक इमारत गिरने से एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत हो गई।
वहीं, पंचकूला में बारिश की वजह से एक कार बह गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश के कारण 8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पानी में फंसी गाड़ियों को निकवालने का काम शुरू किया।
दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, आरके पुरम में भी बारिश के कारण मार्केट में एक इमारत ढह गई।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बागेश्वर जिले में बिजली गिरने से 400 बकरियों की मौत हो गई। पहाड़ों पर भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel