उत्तराखंड
उत्तराखंड प्रीमियर लीग: पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम ने उधमसिंह नगर टाइगर्स को 06 विकेट से हराया
देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में खेले जा रहे (उत्तराखंड प्रीमियर लीग) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक लीग मुकाबले में पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम ने उधमसिंह नगर टाइगर्स को 06 विकेट से हरा दिया है।
सोमवार देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उधमसिंह नगर टाइगर्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उधमसिंहनगर टाइगर्स टीम ने 20 ओवरों मे 8 विकेट पर 171 रन बनाए। जिसमें विशाल कश्यप ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गौरव जोशी ने भी 25 रनों का योगदान दिया। पिथौरागढ़ चैंप्स की ओर से मोहम्मद असीम और सनी कश्यप ने दो-दो वहीं आदित्य और सत्यम ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। पिथौरागढ़ चैंप्स के लिए तनुष गुसाईं ने शानदार 66 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान शाश्वत रावत ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली, समीर राय ने 26 रन बनाये, वहीं आदित्य सेठी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उधमसिंह नगर टाइगर्स की ओर से रविंद्र नेगी, आयुष लोहानी, परीक्षित गरकोटि और अवनीश सुधा सभी को एक-एक विकेट मिला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
