उत्तराखंड
CBSE Update: बोर्ड ने की देहरादून सहित इन शहरों के 10 स्कूलों की दसवीं-बारहवीं की मान्यता रद्द…
सीबीएसई बोर्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने बड़ा बड़ा फैसला लिया है। देहरादून रीजनल सहित कई शहरों के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द कर दी है। ये कार्रवाई स्कूल मान्यता के नियमों को लेकर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफिलिएशन ने 10 स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और यूपी के ये सभी स्कूल जनरल मान्यता पर संचालित हो रहे थे। स्कूल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई थी। इसके अलावा स्कूल मान्यता के नियमों को भी पूरा नहीं कर रहा था। इसके अलावा कई और तरह से स्कूलों में मान्यता की नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है।
इन 10 स्कूलों की मान्यता की गई खत्म
- न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून
- गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी,
- आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार
- बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल किच्छा, यूएसनगर
- स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी
- बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार
- श्री डीडी छिनवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल
- रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपी
- परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी
- देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel