उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम की दस्तक के बाद लगातार बारिश जारी है। मानसून की पहली बारिश से ही कई सड़के बंद हो गई तो वहीं अब मौसम विभाग ने फिर अगले 5 दिन तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 30 जून से लेकर 4 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 30 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम विभाग ने 1 जुलाई को भी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बरसात का दौर होने की संभावना व्यक्त की है ।
बताया जा रहा है कि 2 जुलाई को भी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका और तेज बारिश हो सकती है। वहीं 3 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 4 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी तथा देहरादून में कहीं-कहीं भारी हो सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान अन्य जनपदों में कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से तेज बरसात होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel