उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, पढ़ें डिटेल्स…
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य/लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके साथ ही वह सत्यापन परीक्षा की तिथि का ऐलान भी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य / लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक : 07.02.2023 एवं 08.022023 को किया गया था । इस परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। ये परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा उनके ऑनलाईन आवेदन में किये गये दावों यथा शैक्षिक अर्हता . स्थायी निवास लम्बवत् / क्षैतिज आरक्षण आदि के आधार पर घोषित किया गया है । उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते है।
वहीं प्रश्नगत पद हेतु मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन की तिथि 07 जुलाई , 2023 निर्धारित है तथा साक्षात्कार परीक्षा माह जुलाई , 2023 के अन्तिम सप्ताह में प्रस्तावित है ।बताया जा रहा है कि सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार के दौरान समस्त दावों एवम् अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया जायेगा । यदि दावों एवं अभिलेखों में किसी भी प्रकार की विसंगति पायी जाती है अथवा दावे असत्य पाये जाते हैं , तो अभ्यर्थी को आयोग द्वारा साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी तथा उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा ।
साक्षात्कार परीक्षा के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के सूचनार्थ विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाईट में यथासमय पृथक से प्रसारित किया जाएगा ।अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से सम्बन्धित सूचना साक्षात्कार के उपरान्त अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात् आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel