उत्तराखंड
Job Update: यूकेपीएससी ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 18 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…
Job Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स..
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 और विषय परक जानकारी के 75 सवाल शामिल हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन के बाद आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी, जो 10 दिन तक खुली रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
