उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में ये लोग कर सकेंगे 9 जुलाई तक रोडवेज बसों में फ्री सफर,आदेश जारी, देखें…
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Uksssc vdo / vpdo के की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बस में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए है।
जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिलेगी। आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 09.07.2023 को पुनः आयोजित होने वाले स्नातक स्तरीय परीक्षा में पूर्व सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान मिलेगी। उक्त सुविधा पर हुए व्यय भार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी ।
ये फैसला राज्य सरकार द्वारा आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सचिवालय रक्षक परीक्षा तथा वन दरोगा की परीक्षा के पुनः आयोजन हेतु पूर्व में सम्मिलित अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिये जाने एवं उत्तराखण्ड राज्य परिवहन निगम की बसों में परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध पर लिया गया है।
Uttarakhand News: प्रदेश में ये लोग कर सकेंगे 9 जुलाई तक रोडवेज बसों में फ्री सफर,आदेश जारी, देखें… pic.twitter.com/EowXryhDa1
— uttarakhand news (@SKhanbrain) July 6, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel